Copy

मोंगाबे-हिन्दी की इस सप्ताह की खबरें

शाकाहारी जीवों के घास चरने का असर पारिस्थितिक तंत्र पर होता है। वे घास के मैदानों में सॉइल कार्बन या मृदा कार्बन को प्रभावित करते हैं। घरेलू पशुधन और जंगली शाकाहारी जीव का मिट्टी और जलवायु पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है।

शहरों के बाद भारत के गांवों में बढ़ता वायु प्रदूषण, वाहन और शहरीकरण सबसे अधिक जिम्मेदार

देश के ग्रामीण पृष्ठभूमि वाले कस्बे वायु प्रदूषण के मामले में देश के सबसे प्रदूषित स्थानों में शामिल हो रहे हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी हालिया आंकड़ों में बिहार के कुछ छोटे शहर देश में सबसे प्रदूषित पाए गए हैं। वायु प्रदूषण पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, खड़गपुर के एक शोध में ग्रामीण इलाकों में नाइट्रोजन डाइऑक्साइड (No2) की बढ़ती मात्रा का पता लगा है।

जलवायु परिवर्तन की मार भारत पर सबसे अधिक, जोखिम घटाने के लिए बढ़ाना होगा निवेश

दुनिया भर में किए गए एक अध्ययन के मुताबिक, भारत के नौ राज्य जलवायु जोखिम के लिहाज से 50 सबसे कमजोर क्षेत्रों में से हैं। इस अध्ययन में विश्व के 2,600 क्षेत्रों के बिल्ट-अप एरिया को उनके जलवायु जोखिम के हिसाब से रैंक किया गया है। चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के 50 से अधिक प्रांत दुनिया के 100 शीर्ष जलवायु संवेदनशील क्षेत्रों में शामिल हैं।

देश में बढ़ रही नेट-ज़ीरो इमारतें लेकिन सरकारी नियमों की कमी से रफ्तार धीमी

पिछले कुछ सालों में देश में कई इमारतों ने नेट-ज़ीरो का तमगा हासिल किया है। इन इमारतों ने सिर्फ नवीन ऊर्जा के बल पर अपनी सालाना ऊर्जा जरूरतों को पूरा किया है। साथ ही ऊर्जा दक्षता भी बढ़ाई है। केंद्र सरकार के पास फिलहाल मॉडल बिल्डिंग उप-नियम, ऊर्जा संरक्षण बिल्डिंग कोड हैं। ये भवन डिजाइन में साफ-सुथरी ऊर्जा के इस्तेमाल को बढ़ावा देते हैं। लेकिन व्यापक मानदंडों की कमी है।
एटालिन प्रोजेक्ट, केंद्रीय बिजली प्राधिकरण की ओर से स्वीकृत की गई अब तक सबसे बड़ी पनबिजली परियोजना है। इसके लिए 1,165.66 हेक्टेयर वन भूमि के डायवर्जन की जरूरत है। साथ ही 2,78,038 पेड़ काटने होंगे। जैवविविधता को क्षति की आशंका की वजह से स्थानीय लोग और पर्यावरण कार्यकर्ता इस परियोजना का विरोध कर रहे हैं। परियोजना के खिलाफ बड़ी संख्या में फॉरेस्ट एडवायजरी कमेटी को आवेदन दिया गया था। फॉरेस्ट एडवायजरी कमेटी (एफएसी) ने इस योजना को दूसरे चरण या अंतिम वन मंजूरी देने से इनकार कर दिया। पूरी खबर इस लिंक पर। 
और खबरें पढ़ने के लिए मोंगाबे-हिन्दी की वेबसाइट पर आएं

मोंगाबे हिंदी एक समाचार सेवा है जिसका उद्देश्य प्रकृति और पर्यावरण से जुड़े ज़मीनी मुद्दों और नीतिगत मामलों पर उच्च कोटि की खबरें प्रकाशित करना है।

सोशल मीडिया पर हमारा ठिकाना

फेसबुक
ट्विटर
इंस्टाग्राम
यूट्यूब
टेलीग्राम
संपर्क करें ​
hindi@mongabay.com
Copyright © 2022 Mongabay-हिन्दी. All rights reserved.






This email was sent to <<Email Address>>
why did I get this?    unsubscribe from this list    update subscription preferences
Mongabay · 1259 El Camino Real #150 · Menlo Park, CA 94025 · USA