Granny 3 इस आतंक-आधारित गाथा का तीसरा संस्करण है, जिसमें आपको एक घर से बचकर भागना होता है, इससे पहले कि नानी आप तक पहुँच जाए। यदि आपको पिछले दो गेम में आनंद आया हो, तो यह उस गेम का तीसरी कड़ी है जो आपको एक नये और ज्यादा डरावने साहसिक अभियान में आपको पूरी तरह से तल्लीन कर देगा। इस अभयान में आपको बिना पकड़ाये भाग निकलने के लिए तर्कशक्ति का इस्तेमाल करना होगा। घर में जीवित बचे रहने का प्रयास करें तथा पहेलियाँ हल करते हुए बचकर निकलने का प्रयास करें।
एक किनारे से दूसरे किनारे तक पहुँचने के लिए, आप स्क्रीन के निचले हिस्से में बायीं ओर दिये गये नियंत्रक का इस्तेमाल कर सकते हैं और चीजों के साथ इंटरएक्ट करने के लिए आप स्क्रीन के दाहिने भाग पर टैप कर सकते हैं। आपको हमेशा कुछ स्पर्श करने या उठाने का अवसर नहीं मिलेगा। इसलिए आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आपको जो चीज चाहिए उसका स्पर्श आप सीधे तौर पर करें। जमीन पर चीजें ढूँढ़ने के लिए नीचे बैठें या फिर शोर करने से बचें। घर में इधर-उधर घूमने के लिए अपनी गति को उपयुक्त ढंग से संयोजित करने का सर्वश्रेष्ठ तरीका ढूँढ़ें।
Granny 3 में आप दिन की शुरुआत एक तालाबंद कमरे से करेंगे, जहाँ से आपको बचकर निकलना है। एक बार यदि आप बाहर पहुँच गये तो फिर आपको बिल्कुल शांति के साथ घर में इधर-उधर घूमना होगा। आपको दरवाजे खोलने होंगे तथा रहस्यों को हल करना होगा ताकि आप नये क्षेत्रों को भी अनलॉक कर सकें। इस साहसिक अभियान में, नानी अकेली नहीं होगी। वह भयानक सहायकों पर भरोसा करेगी। यदि आपने थोड़ी भी आवाज की तो वे आपके पीछे पड़ जाएँगे। इसलिए सुनिश्चित करें कि आप कोई गलत कदम न उठाएँ वरना आप काफी पछताएँगे।
यह मजेदार डरावना गेम आपको पूरे साहसिक अभियान के दौरान विचित्र आवाजों की मदद से पूरी तरह से तनावग्रस्त रखेगा। नानी के दुष्ट सहायक एवं नानी स्वयं भी आप पर तब हमले करेंगे जब आपने इसकी उम्मीद भी नहीं की होगी। घर के अंदर अपने दिनों को बुद्धिमतापूर्वक बिताएँ तथा अपना समय बीतने से पहले ही बच निकलने का प्रयास करें। क्या आप इस भुतिया घर से बच निकलने में सक्षम साबित होंगे?
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 7.0 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
मुझे यह गेम बहुत पसंद है—लाइटिंग, सेटिंग और ग्राफ़िक्स। गेम बस मज़ेदार है। लेकिन एक चीज़ है जो आपको करनी चाहिए: जब खिलाड़ी गलती से किसी आइटम को फायरप्लेस की पाइप पर गिरा दे, तो आइटम्स को वापस छत पर फि...और देखें
मुझे यह खेल बहुत पसंद आया।
एक सुंदर और मज़ेदार खेल।
अन्य भागों की तुलना में सबसे अच्छा और सबसे कठिन खेल।
मुझे यह गेम पसंद है।
बहुत बढ़िया! मुझे 1.3 अपडेट बहुत पसंद है!