Mac प्लेटफॉर्म पर जाएं प्लॅटफॉर्म्स प्रदर्शित करने का आइकन
Mac प्लेटफॉर्म पर जाएं Windows प्लेटफॉर्म पर जाएं Android प्लेटफॉर्म पर जाएं iOS प्लेटफॉर्म पर जाएं
Opera आइकन

Opera

140.0.6074.18
Dev Onboard
4.1 29 समीक्षाएं
409.2 k डाउनलोड
सुरक्षा सुरक्षा

एक वेब ब्राउज़र की तुलना में कई अतिरिक्त गुणों से युक्त

विज्ञापन
Turbo के साथ विज्ञापन हटाएं और बहुत कुछ करें

आगे क्या?

डाउनलोड की प्रक्रिया एक बाहरी वेबसाइट के माध्यम से पूरी होगी। यदि आपको डाउनलोड करने में कोई समस्या हो रही है, तो कृपया हमारे Help Center पर जाएँ।

विज्ञापन
Turbo के साथ विज्ञापन हटाएं और बहुत कुछ करें
Alberto García आइकन
द्वारा समीक्षित
Alberto García
Developer’s Operations and Support
Alberto García, Uptodown के इन-हाउस संपादकीय टीम का हिस्सा है। Uptodown Localization Team द्वारा अनुवादित

Opera वस्तुतः MacOS के लिए ओपेरा सॉफ्टवेयर द्वारा विकसित एक निःशुल्क वेब ब्राउज़र है। 1995 में लॉन्च किया गया यह ब्राउज़र अपनी कई विशेषताओं के कारण दुनिया में सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाले ब्राउज़रों में से एक है। Opera गति, गोपनीयता, सुरक्षा और उत्पादकता पर ध्यान केंद्रित करता है। Opera Google Chrome और Microsoft Edge की तरह ही Chromium इंजन पर आधारित है, इसलिए यह उनके कई एक्सटेंशन के साथ सुसंगत है और एक उत्कृष्ट ऑनलाइन ब्राउज़िंग अनुभव प्रदान करता है।

अन्य वेब ब्राउज़र की तरह Opera आपको वेबसाइट्स को टैब में खोलने, बुकमार्क सहेजने, एक्सटेंशन जोड़ने और ऐसे ही बहुत सारे कार्य करने की सुविधा देता है। इस ऐप के बाईं ओर एक सुलभ पैनल से WhatsApp, Messenger और TikTok आदि के शॉर्टकट के साथ इन ऐप को मूल रूप से एकीकृत करना भी संभव है।

विज्ञापन
Turbo के साथ विज्ञापन हटाएं और बहुत कुछ करें

स्पीड डायल

Opera को जब भी आप खोलते हैं तो स्पीड डायल स्क्रीन दिखता है, जो मूल रूप से एक होम स्क्रीन है जहां आप अपने सभी मनपसंद वेबसाइट्स के शॉर्टकट जोड़ सकते हैं। लोकप्रिय वेबसाइट स्वचालित रूप से इस स्क्रीन पर जुड़ जाते हैं, लेकिन आप जो चाहें उसे जोड़कर और हटाकर इसे अनुकूलित भी कर सकते हैं।

इंटिग्रेटेड VPN

Opera एक अंतर्निर्मित VPN सेवा भी प्रदान करता है। इसका उपयोग करने के लिए, एड्रेस बार के आगे "VPN" बटन पर क्लिक करें और फिर एक्टिवेशन बटन पर क्लिक करें। उसके बाद, आप एक्सटर्नल IP एड्रेस के साथ इंटरनेट पर सर्फ कर सकते हैं, जिससे आप वैसे वेबसाइट तक भी पहुंच सकते हैं जो आपके देश में अवरुद्ध हैं और इसके अलावा बेहतर गोपनीयता के साथ ब्राउज़ कर सकते हैं। इस VPN का उपयोग निःशुल्क है और इसमें किसी प्रकार की कोई सीमा नहीं है।

Opera Turbo: इंटरनेट ब्राउज़ करते समय डेटा बचाएँ

Opera द्वारा प्रस्तुत की गयी एक और दिलचस्प सुविधा "Opera Turbo" है। यदि आप इसे सक्रिय करते हैं, तो ब्राउज़र वेबसाइट को आपके डिवाइस पर लोड करने से पहले डेटा को कम्प्रेस करता है। इसके कारण, यदि आपके पास धीमा कनेक्शन भी है तो लोडिंग समय कम हो जाता है, और यदि आपके पास असीमित योजना नहीं है तो आप अपना डेटा भी बचा सकते हैं।

स्मार्टफ़ोन और डेस्कटॉप ब्राउज़र सिंक होते हैं

यदि आप Opera का अन्य उपकरणों पर उपयोग करते हैं तो इसकी "My Flow" सुविधा आपको आपके द्वारा इंस्टॉल किये गये Opera ऐप्स के बीच फ़ाइलें, नोट्स और लिंक भेजने के साथ-साथ आपके हिस्ट्री को सिंक करने का सुयोग भी देती है। इससे उपकरणों के बीच बहुत आसानी से और तेज गति से ट्रान्जिशन संभव हो जाता है।

Aria: रोजमर्रा के उपयोग के लिए Opera का AI

Opera अपने AI-संचालित असिस्टेंट Aria के साथ इंटिग्रेटेड AI की सुविधा भी उपलब्ध कराता है। उपयोग करने के लिए यह टूल निःशुल्क है और आपकी खोजों से संबंधित हर प्रकार के प्रश्नों का उत्तर यह दे सकता है। यह ईमेल लिखने, प्रेजेंटेशन बनाने या यहां तक कि आपके सोशल मीडिया पोस्ट को अनुकूलित करने में भी आपकी मदद कर सकता है।

वर्कस्पेसेज: अपने टैब व्यवस्थित रखें

इन सबके अलावा, Opera में "वर्कस्पेसेज" नामक एक सुविधा है जो आपको अपने सारे टैब्स को अलग-अलग वर्कस्पेसेज में व्यवस्थित करने का सुयोग देती है। इसकी सहायता से आप एक साथ कई टास्क्स या प्रोजेक्ट्स का प्रबंधन कर सकते हैं और अपने वर्कफ़्लो को और तेज कर सकते हैं।

अपने Mac पर सबसे व्यापक वेब ब्राउज़र में से एक का आनंद लेने के लिए Opera को डाउनलोड करें।

Opera 140.0.6074.18 के बारे में जानकारी

मूल जानकारी

डेवलपर Opera Software
श्रेणी वेब ब्राउज़र्स
रेटिंग +3
भाषाएँ हिन्दी

वितरण मॉडल

मूल्य निर्धारण निःशुल्क
लाइसेंस स्वामित्व
Copyright © 2026 Opera Software
यह एप्प Uptodown पर क्यों प्रकाशित किया गया है? (अधिक जानकारी)

सुरक्षा और गोपनीयता

आवश्यक अनुमतियाँ उपलब्ध नहीं

जानकारी डाउनलोड करें

डाउनलोड 409,241
तारीख़ 11 नव. 2026
फाइल का प्रकार ZIP
साइज़ 3.09 MB
SHA256 bb9a7b25c4709b83261c08a4fce1149693d75ea630c1c3c78dd582747006d07d
विज्ञापन
Turbo के साथ विज्ञापन हटाएं और बहुत कुछ करें
अन्य प्लॅटफॉर्म्स के लिए भी उपलब्ध

इस एप्प को रेट करें

एप्प की समीक्षा करें
Opera आइकन

रेटिंग

4.1
5
4
3
2
1
29 समीक्षाएं

कॉमेंट्स

और देखें
beautifulgreenrhino72546 icon
beautifulgreenrhino72546
9 महीने पहले

पुराने संस्करण क्यों नहीं हैं?

लाइक
उत्तर
fancywhitecrane91678 icon
fancywhitecrane91678
2024 में

एक बहुत अच्छा ऐप

1
उत्तर
hotredostrich90949 icon
hotredostrich90949
2023 में

कार्यक्रम अपडेट करें

1
उत्तर
pepe_test_3 icon
pepe_test_3
2023 में

सफारी वेब ब्राउज़र के लिए एक बहुत अच्छा विकल्प

1
उत्तर
dvillodres icon
dvillodres
2021 में

मुझे यह अच्छा लगा कि इसमें देशी वीपीएन सुविधा है, हालांकि सक्रिय वीपीएन के साथ यह थोड़ा धीमा हो जाता है।और देखें

2
उत्तर
ime04 icon
ime04
2019 में

अच्छा ब्राउज़र

5
उत्तर
और देखें
विज्ञापन
Turbo के साथ विज्ञापन हटाएं और बहुत कुछ करें
Google Chrome आइकन
Mac के लिए बने Chrome की सहायता से किसी भी वेबसाइट को ब्राउज़ करें
Microsoft Edge आइकन
माइक्रोसॉफ़्ट का सबसे संपूर्ण ब्राउज़र
Brave Browser आइकन
Chromium पर आधारित एक उपयोगकर्ता के अनुकूल और सुरक्षित विज्ञापन-मुक्त ब्राउज़र
Mozilla Firefox आइकन
एक क्रॉस-प्लेटफ़ॉर्म ओपन-सोर्स वेब ब्राउज़र
Tor Browser आइकन
मैक के लिए गुमनाम और सुरक्षित ब्राउज़िंग
Chromium आइकन
Google Chrome का ओपन-सोर्स संस्करण
Opera GX आइकन
गेमर्स के लिए डिज़ाइन किया गया एक ब्राउज़र
Yandex Browser आइकन
Yandex LCC
Google Chrome आइकन
Mac के लिए बने Chrome की सहायता से किसी भी वेबसाइट को ब्राउज़ करें
Discord आइकन
ऑनलाइन समुदायों के लिए श्रेष्ठ VoIP प्लेटफार्म
Microsoft Edge आइकन
माइक्रोसॉफ़्ट का सबसे संपूर्ण ब्राउज़र
Proton VPN आइकन
सुरक्षित ढंग से वेब ब्राउज़ करें और सार्वजनिक नेटवर्क का उपयोग करें
NordVPN आइकन
Mac पर सुरक्षित और गोपनीय विधि से ब्राउज़िंग करें
Brave Browser आइकन
Chromium पर आधारित एक उपयोगकर्ता के अनुकूल और सुरक्षित विज्ञापन-मुक्त ब्राउज़र
WeChat आइकन
अपने Mac पर इस नामी संदेशन एप्प का आनंद लें
Telegram Desktop आइकन
अपने Mac से ही अपने Telegram संपर्कों के साथ चैट करें